शाजापुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से प्रदेश सर्वांगिण एवं समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर हो सके। इसके लिए प्रदेश एवं जिले के आम नागरिको से सुझाव प्राप्त करते हुए उनके ठोस एवं व्यावहारिक विचारों को विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाकर एक क्रियान्वयन योग्य रोडमैप तैयार किया जा सके।
कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश पर विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट के लिए जिले के आम नागरिको से सुझाव प्राप्त करने के लिए गूगल फार्म तैयार करवाया गया है, जिसके माध्यम से जिले के आम नागरिक अपनी आकांक्षाओं, विचारों और उनकी प्राथमिकताओं को जिला प्रशासन को सीधे प्रेषित कर सकेगें।
कलेक्टर बाफना द्वारा जिले के नागरिको से अपील की गई है कि गूगल फार्म की लिंक - https://t.ly/DbB7b के माध्यम से विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट के लिए अपने अमूल्य सुझाव जिला प्रशासन शाजापुर को अवश्य प्रदाय करें, ताकि जिले तथा प्रदेश के विकास के लिए आपके द्वारा प्रदाय किये गए सुझावों को विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जा सके।