भौंरासा। नगर भौंरासा से आज पार्वती कालीसिंध,चंबल जलाभिषेक कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो नगर के बड़े हनुमान चौक से प्रारंभ हुई सर्व प्रथम विधायक डॉ राजेश सोनकर के साथ पधारे अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र का पूजन माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात मंचासिन अतिथियों का स्वागत किया गया।
उक्त स्वागत बेला के समापन के पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा उपस्थित माता बहने जनसमुदाय को संबोधित किया गया जिसके पश्चात अंत में विधायक डॉ राजेश सोनकर द्वारा संबोधित किया जिसमे भाजपा व विधायक द्वारा किए गए एक वर्ष के कार्यकाल में जो सोनकच्छ विधानसभा के भौरासा मिली सौगातों का बताया साथ ही कांग्रेस को आड़े हाथ लेकर खरी खोटी सुनाई और कहा आज जो कार्य भाजपा सरकार ने किया यही कार्य कांग्रेस और क्षेत्र के पूर्व विधायक कर सकते थे परन्तु उन्होंने कभी विधानसभा में इन समस्याओं को लेकर कभी कोई सवाल जवाब नहीं किया गया आज भाजपा सरकार ओर मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की राशि सोनकच्छ विधानसभा के विकास के लिए दे रहे है।
मेने पहले भी कहा था कि स्वास्थ,शिक्षा,ओर विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी अपने भाषण के अंत के पश्चात उपस्थित माता बहने पर गुलाब के पुष्पों से पुष्प वर्षा कर सभी का अभिवादन किया।