BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 11:38 am
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, बीएमओ कार्यालय में पदस्थ बाबू को किया गिरफ्तार, डॉक्टर से सील क्लिनिक खुलवाने के एवज में मांगे थे 50 हजार, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। मध्य प्रदेश में लगातार रिश्वतखोरों पर लोकायुक्त एक्शन ले रही है। लेकिन बावजूद इस पर लगाम नहीं लग रहा है। इस बीच बालाघाट मे जबलपुर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएमओ कार्यालय में पदस्थ बाबू को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आरोपी प्रवीण जैन बैहर में सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी है।


दरअसल, आरोपी प्रवीण जैन ने 23 दिसंबर को संजीवनी दवाखाना सील किया था। जिसके बाद क्लिनिक संचालक डॉक्टर दिनेश मरकाम से सील बंद ताला की चाबी लौटाने के एवज मे बाबू ने 50 हजार की रिश्वत मांगी थीं। पीड़ित ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त में कर दी। शिकायत सही पाई जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर पैसे देने के लिए भेजा।


जैसे ही रिश्वतखोर बाबू प्रवीण जैन पैसे लेने के लिए सिविल अस्पताल के सामने आवासीय परिसर पहुंचा, 30 हजार की रकम के साथ लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के साथ उसका बेटा प्रिंस जैन भी पहुंचा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE