BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 11:51 am
BIG NEWS : स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने देर रात 3 जगहों पर मारा छापा, रेट लिस्ट देख फटी रह गईं आखें, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में लगातार स्पा सेंटर की आड़ में अवैध गतिविधियां मिलने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर स्टेशन रोड स्थित 3 अलग-अलग स्पा सेंटर मे देर रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान सभी महिला अधिकारी शामिल रहीं। हालांकि इस दौरान कोई गिरफ्तार नहीं किया गया। 


यूज कंडोम और आपत्तिजनक सामान का मिला था वीडियो
दरअसल, रतलाम में 15 और शहर में 12 स्पा सेंटर हैं। बताया जाता है कि पटरी पार स्पा सेंटर में डेरों से लड़कियां आती हैं। बीते दिनों पुलिस को थाना स्टेशन रोड स्थित स्पा सेंटर का वीडियो मिला था, जिसमें यूज कंडोम और आपत्तिजनक सामग्री दिख रही थी। इसी शक में महिला पुलिस ने बिना किसी पुरुष अधिकारी के छापामार कार्रवाई की। 


5 हजार से 25 हजार तक का है पैकेज 
पुलिस को द यूनिक स्पा सेंटर से मसाज के पैकेज का रेट कार्ड भी मिला है। जिसमें 1800 रुपए से लेकर लेकर 25 हजार रुपए तक की मसाज पैकेज के रेट लिखे हुए हैं। स्पा सेंटर पर काम करने वाले मैनेजरों को भी अपने साथ थाने पर लेकर आई। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत 4 स्पा मसाज सेंटर संचालित होते हैं। वहीं फ्रीगंज क्षेत्र में गोल्डन थाई स्पा सेंटर भी है। जांच के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने बीट के पुलिसकर्मियों को भी बुलाया और समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए।


पुलिस बता रही रूटीन चेकिंग
हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ बयान देने से बच रही है। बताया जाता है कि स्पा सेंटरों पर अनैतिक काम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। लेकिन पुलिस अधिकारी इसे रूटीन चेकिंग बता रहे हैं। जांच अधिकारियों की मानें तो कर्मचारियों के वेरिफिकेशन, स्पा सेंटर के लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज जांचे हैं। आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला।


मौके पर नहीं मिला ग्राहक
सूत्रों के मुताबिक, पटरी पार एक-दो स्पा सेंटर ऐसे हैं जो सफेदपोश के संरक्षण में चल रहे हैं। जिस कारण सिर्फ 3 स्पा सेंटरों पर दबिश दी गई है। जिनसे वे सतर्क हो जाएं और युवतियों को वापिस अपनी जगह भेज दिया जाए। महिला पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर की तलाशी ली। रजिस्टर व अन्य दस्तावेज चेक किए। द यूनिक स्पा सेंटर का मैनेजर मौके पर मिला। वहीं मंत्रा व औरा थाई स्पा सेंटर पर तीन महिलाएं मिली, जो वहां काम करती हैं। महिलाएं रतलाम की नहीं है। पुलिस ने सभी से पूछताछ की। मौके पर कोई ग्राहक नहीं मिला। पुलिस ने न्यू रोड पर संचालित औरा थाई, मंत्रा थाई और गीता मंदिर रोड पर द यूनिक स्पा सेंटर पर पहुंचे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE