मनासा। सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम भारती मनासा का दायित्व बोध शिविर व ऱंगमंचीय कार्यक्रम बरलाई में सम्पन्न हुआ। बरलाई, जन्नौद, खड़ावदा तीनों संकुल से 110 भैया बहिन कि उपस्थिति रही। सभी ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से अपने अपने दायित्वो का बोथ किया। दायित्व बोध शिविर के उद्घाटन सत्र में सोनाली पटवा ( जिला समिति सदस्य) राजेश पाटीदार (जिला समिति सदस्य) मंगल सिंह चन्द्रावत (जिला प्रमुख) मंचासिन थे।
रात्रि कालीन रंगमंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिरुद्ध (माधव) मारू (विधायक मनासा) उज्जवल पटवा (वरिष्ठ भाजपा नेता) विशेष अतिथि मदन रावत (मंडल अध्यक्ष), मुकेश डांगी (मंडल अध्यक्ष) मुख्य वक्ता मंगल सिंह चन्द्रावत (जिला प्रमुख ग्राम भारती मनासा) अतिथि राजेश पाटीदार (जिला समिति सदस्य) कार्यक्रम अध्यक्षता हन्नुबाई पाटीदार सरपंच (ग्राम पंचायत बरलाई) अर्जुन कुमार हिलोरिया (अध्यक्ष संयोजक मण्डल बरलाई मंचासिन थे। मंचासिन अतिथियों द्वारा ’मां सरस्वती प्रणवाक्षर ॐ भारत माता’के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि स्वागत सुनील कुमार पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि,किशोर पाटीदार, डां कारुलाल वर्मा (संयोजक सरस्वती शिशु मंदिर) के द्वारा किया गया। अतिथि परीचय संस्था प्रधान हीरालाल रावत ने किया।
उद्बोधन में विधायक मारु ने कहा सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले भैया बहिन सनातन संस्कृति के मातृभाषा में शिक्षा ग्रहण करते हुए आई पी एस साफ्टवेयर इंजीनियर बन गए हैं। सरकार ने भी बड़े बड़े कोर्स को भी हिन्दी माध्यम में कर दिया जिससे गरीब छात्र भी बड़े कोर्स अपनी मातृभाषा में आसानी से कर ले। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाला छात्र सोचता तो मातृभाषा में ही फिर अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करता है।इस लिए हमें हिंदी माध्यम में ही शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। जिला प्रमुख चन्द्रावत ने कहा सरस्वती शिशु मंदिर चरित्र व संस्कार कि फेक्ट्री है। जहां ऐसे बालको का विकास किया जाता है जों आगे जाकर राष्ट्र कि सेवा में अपना तन मन लगा देता। ओर जाकर अपने माता-पिता, गुरु व गांव का नाम रोशन करता है। मुझे गर्व है कि मेरी पढ़ाई हुई बालिका आज अपर कलेक्टर है। हर विभाग में सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहिन कर्मचारी, अधिकारी के रूप में मिल जाते हैं। रंगमंचीय कार्यक्रम में स्थानीय व अन्य अन्य गांवों से आए भैया बहिनो कि शानदार प्रस्तुतियों दी। सफल कार्यक्रम का संचालन महेश खिंची ने किया। पूरे कार्यक्रम कि रुप रेखा संकूल प्रमुख निलेश शर्मा के द्वारा रखी गई। कार्यक्रम में दिलिप नागदा संकूल प्रमुख,पवन चोहान संकुल प्रमुख, रामेश्वर धनगर, दिनेश धनगर, सुरेश चौबे, महेश चोबे, सरिता गुजराती प्रधानाचार्य व स्थानीय ग्राम कि युवा टीम , ग्राम वासी, संयोजक मण्डल का सराहनीय योगदान रहा। उक्त जानकारी हीरालाल रावत जिला प्रचार प्रसार प्रमुख द्वारा दी गई।