BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 12:39 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम चीताखेड़ा से भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए रवाना हुआ भक्तों का जत्था, कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हुए, डीजे की धुन पर थिरकते हुए बढ़े आगे, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। जगप्रसिद्ध तीर्थ स्थल ब्रह्मांड के महानायक श्री सांवलिया सेठ के लिए चीताखेड़ा से शुक्रवार को डीजे के साथ बड़ी धूमधाम हर्षाेल्लास से सांवलिया सेठ के जयकारों के साथ बजरंग मंदिर से गांव के विभिन्न मार्गों से परिभ्रमण करता हुआ रवाना हुआ। जगह जगह राजनीति, धार्मिक, सामाजिक संगठनों एवं आम ग्रामीणों ने पैदल यात्रा संघ पतीयों को साफा बंधवाकर फुलों की बरसात कर आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं जगह जगह स्वल्पाहार,चाय नाश्ता की स्टाइले लगाकर पैदल यात्रीयों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मुस्लिम भाई अंजुमन कमेटी पूर्व सेकेट्री रजाक शेख द्वारा संघपतियों को साफा बंधवाकर सम्मान किया।

पैदल यात्रा को कांग्रेस और भाजपा राजनीतिक नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना-
विशाल पैदल यात्रा संघ शुक्रवार सुबह 7रू30बजे बजरंग मंदिर से प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, मंडी पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिंह तोमर, द.म. पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, पार्षद राजू मुकाती, पार्षद दिलीप सुथार ने हरी झंडी दिखाकर फूलों की बरसात कर आत्मीय स्वागत कर रवाना किया।  पैदल यात्रा में पैदल यात्री और श्रद्धालु  धार्मिक भजनों पर नाचते झुमते सांवलिया सेठ का जयकारों से गुंजायमान करते हुए निकले। पैदल यात्रा संघ में पुलिस प्रशासन की और से पुलिस सहायता केंद्र चौक प्रभारी श्री सिंघावत अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। पैदल यात्रीयों ने आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के दिव्य दर्शन कर राजस्थान की और कुंच किया।

चीताखेड़ा क्षेत्र से श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में 6 जनवरी 2025 शुक्रवार को तीन दिवसीय पैदल यात्रा संघ के रूप में सैकड़ों महिला, पुरुष एवं युवाओं का जत्था  90किलोमीटर की दूरी  पैदल तय कर परब्रम्ह परमात्मा भगवान श्री सांवलिया सेठ के अलौकिक धाम में विराजमान रणछोड़ वासुदेव जी के दिव्य दर्शन कर  देश में अमन चौन सुख समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए गुहार लगाएंगे। छोटीसादड़ी, अचलपुरा,बमोरी महादेव होते हुए विंदोता पहूंचेगी ,जहां देवनारायण मंदिर पर प्रथम रात्रि विश्राम किया जाएगा। दिनांक 4 जनवरी 2025 शनिवार को अल सुबह 5 बजे  विंदोता से आवरी माता जी मन्दिर होते हुए जगप्रसिद्ध तीर्थ स्थल ब्रह्मांड के महानायक श्री सांवलिया सेठ धाम की ओर कूच करेंगे। पैदल यात्रा संघ 4 जनवरी रविवार को शाम तक श्री सांवलिया धाम पहुंचेंगे और पैदल यात्रा संघ का दुसरा रात्रि विश्राम गोरधन धर्मशाला के पास स्थित डोम में करेंगे। दिनांक 5 जनवरी 2025 रविवार को प्रातः 7 बजे डीजे एवं ढोल ढमाकों के साथ बड़े ही शाही अंदाज में विशाल शौभायात्रा के रूप में श्री सांवलिया सेठ की चौखट पर मत्था टेक कर दिव्य दर्शन कर भगवान को वागा (वस्त्र)धारण करवाएंगे और फिर क्षेत्र में अमन चौन , सुख समृद्धि और खुशहाली एवं महामारी बिमारी से सुरक्षा हेतु सैकड़ों पैदल यात्री श्रद्धालु विनती करेंगे। और इसी के साथ सभी सामुहिक महाप्रसाद के रूप में प्रतिभोज करेंगे इसी के साथ पैदल यात्रा का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE