नीमच। खनिज विभाग ने जीरन थाना क्षेत्र में गुरुवार को 2 ओवरलोड डंपर पकड़कर थाने में खड़े करवाए। खनिज निरीक्षक गजेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि ओवरलोड डंपर निकलने की सूचना मिली थी। इस पर ओवरलोड डंपर नंबर एमपी 44 एटबी 5577 को पकड़ कर थाने में खड़ा कराया। इसके बाद भ्रमण के दौरान एक अन्य डंपर मिला। एक डंपर में गिट्टी और दूसरे में रेत भरी थी।