BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 1:12 pm
KHABAR : जिला प्रशासन ने किया जिले के बेराजगार आवेदकों को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेले का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिला प्रशासन द्वारा जिले के बेराजगार आवेदकों को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के तहत जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, रोजगार कार्यालय एवं आईटीआई देवास के तत्वाधान में युवा संगम (रोजगार मेले) का आयोजन आईटीआई परिसर विकास नगर चौराहा देवास में किया गया। 

रोजगार मेले में आवेदकों को रोजगार-स्वरोजगार करियर काउन्सिलिंग की जानकारी दी गई। मेले में कुल 10 निजी संस्थाओं ने भाग लिया। कुल 256 आवेदकों द्वारा मेला स्थल पर रोजगार स्वरोजगार हेतु पंजीयन कराया गया। कुल 149 आवेदकों का नौकरी अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। स्वरोजगार हेतु अन्तव्यवसायी विभाग द्वारा 3 आवेदकों को ऋण स्वीकृत होने का प्रमाण-पत्र दिया गया व चयनित आवेदकों को ऑफर लेटर वितरित किये गये।

इस दौरान पार्षद रितु सावनेर, महाप्रबंधक उद्योग विभाग मंगल रेकवार, प्राचार्य आईटीआई सीएल कटारे, रोहित, अन्तव्यवसायी विभाग किरण खराडे, रीना भगोरे एनआरएलएम, एस.यु.कुरैशी, राजेश राठौर आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE