झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन मण्डलाधिकारी हरेसिंह ठाकूर द्वारा वन परिक्षत्रों में अतिक्रमण, वनाधिकार के लंबित प्रकरणों, वृक्षारोपण के लक्ष्य/प्रगति, राजस्व विभाग, वन विभाग के मध्य विवादित प्रकरणों, वनखण्डों से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं अवैध उत्खनन/अवैध शिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई गई। वन मंडल झाबुआ में कुल 46.841 अतिक्रमण रकबे है जिनमें कुल 118 अतिक्रमको द्वारा अतिक्रमण किया गया है। टास्क फोर्स समिति के माध्यम से वन परिक्षेत्र झाबुआ, थांदला एवं पेटलावद में कुल 56 अतिक्रमकों को बेदखल किया जाना है जिसका रकबा 37.882 है।
वन भूमि से बेदखल करने हेतु धारा 80 (अ) के तहत नोटिस जारी किये गए है तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 80(अ) (1) के तहत बेदखली आदेश भी जारी किए गए है जारी बेदखली आदेशों के विरुद्ध कुछ अतिक्रमण हटाए गए है। टास्क फोर्स के माध्यम से वनाधिकार अंतर्गत लंबित प्रकरण जो अनुसूचित जन जाति और अन्य परमपरागत वन निवासी (वन अधिकारों को मान्यता) अधिनियम, 2006 तथा नियम, 2008 एवं संशोधन नियम, 2012 के तहत पूर्व में निरस्त दावे जो पोर्टल के माध्यम से वन अधिकार समितियों द्वारा अ. ज. जा. के निराकृत किए गए जो 67 प्रतिशत है। कलेक्टर द्वारा वन परिक्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया जाने के निर्देश दिए। वनाधिकार के जो, ग्राम स्तर, उपखण्ड स्तर तथा जिला स्तर की समिति पर लंबित है उन्हें निराकृत किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल, वन मण्डलाधिकारी हरेसिंह ठाकुर, उप वन मण्डलाधिकारी प्रदीप कछावा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ, थांदला, मेघनगर एवं पेटलावद एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।