BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 1:55 pm
KHABAR : अब आप भी घर बैठे बना सकते हैं बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड, बस मोबाइल फोन उठाकर करना होगा ये काम, सीएमएचओ डॉ. सिसौदिया ने बताया तरीका, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। इसकी सहायता से एक वर्ष की अवधि में पाँच लाख रुपए तक के उपचार की सहायता दी जाती है। शासन द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आधार माना गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.एस.सिसोदिया ने इस संबंध में बताया कि जिले में 70 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। इसके लिए शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों, ग्राम पंचायतों तथा सभी अस्पतालों एवं संजीवनी केन्द्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम तथा सीएचओ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सिसोदिया ने बताया कि घर बैठे भी आयुष्मान कार्ड बनाये जा सकते हैं। इसके लिए बस एन्ड्रायॅड फोन की आवश्यकता होगी। अपने फोन पर आयुष्मान एप डाउनलोड कर लें। इसमें निर्धारित विवरण दर्ज कर दें। आधार कार्ड और समग्र आईडी की जानकारी दर्ज करने के बाद दर्ज किए गए मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने पर आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। यदि ओटीपी दर्ज करने के बाद किसी तरह का एरर दिखाई देता है तो पुनरू क्लिक करके ओटीपी प्राप्त करें। इसमें पंजीयन होने के बाद आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा। इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE