BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 2:23 pm
BIG REPORT : इंदौर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, दशहरा मैदान पर स्वर शतकम कार्यक्रम में होंगे शामिल, ओंकारेश्वर-मंडलेश्वर भी जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शुक्रवार को संघ के घोष वादन कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होने सुबह करीब 9.30 बजे इंदौर पहुंचे। सबसे पहले वे सुदर्शन कार्यालय पर जाएंगे। वहां से 3 बजे दशहरा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।


दरअसल, इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के आयोजन स्वर शतकम की शुरुआत हो रही है। शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक घोष वादन की प्रस्तुति देंगे। भागवत यहां उद्बोधन भी देंगे। संघ मालवा प्रांत में इस तरह का पहला आयोजन कर रहा है।


इंदौर में गुरुवार को स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम की रिहर्सल की। दशहरा मैदान को आयोजन के लिए तैयार किया गया है। यहां एक डोम और मंच तैयार हो चुका है। कार्यक्रम में पंद्रह हजार लोग शामिल होंगे। इसमें संघ के स्वयं सेवकों के परिवारों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी, रंगकर्मी, व्यापारी व अन्य क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।


अन्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में शताब्दी वर्ष के आयोजन फरवरी से होंगे। मालवा प्रांत के स्वयं सेवकों का शिविर भी शहर में जारी है। इस शिविर का नाम स्वर शतकम दिया गया है। राऊ के एक स्कूल में इस शिविर में मालवा प्रांत के 28 जिलों के 800 स्वयंसेवक शामिल हुए हैं।


संघ की रीति-नीति व विचारधारा से भी अवगत कराया
तीन दिनी शतकम शिविर की शुरुआत बुधवार को हुई। प्रथम सत्र अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद एवं मालवा प्रांत सह कार्यवाह रघुवीर सिंह सिसौदिया की उपस्थिति में हुआ। शिविर में शामिल वक्ता रघुवीर सिंह ने संघ के गठन से लेकर अब तक की यात्रा की जानकारी दी। इसके अलाव संघ की रीति-नीति व विचारधारा से भी अवगत कराया। इस मौके पर घोष आरंभ से लेकर वर्तमान तक की यात्रा का उल्लेख किया गया। अनेक रचनाओं के विकास के साथ ही विगत वर्षों में घोष के संपूर्ण भारत में हुए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE