BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 2:59 pm
NEWS : दो साप्ताहिक ट्रेनों का पटना साहिब में होगा ठहराव, चंदेरिया स्टेशन से होता है संचालन, गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर रेलवे का तोहफा, पढे़ खबर

Share On:-


चित्तौड़गढ़ । गुरु गोबिंद सिंह जी की 358वीं जन्म जयंती पर यात्रीभार को देखते हुए यात्रियों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं। भागलपुर-अजमेर-भागलपुर और कोलकाता-उदयपुर-कोलकाता की साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का 2 से 12 जनवरी तक पटना साहिब स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव होगा। यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया स्टेशन से होकर गुजरती है।


भागलपुर-अजमेर-भागलपुर ट्रेन यात्रियों को मिलेगा पटना साहिब जाने का मौका
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस गुरुवार दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर निकल गई है। जो जमालपुर जंक्शन, अभयपुर, क्यूल जंक्शन, मोकामेह से होते हुए शाम को पटना साहिब शाम 5:00 बजे पहुंची थी और वहां से शाम 5:02 पर रवाना होकर पटना जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, अशोक नगर, गुना, बारां, कोटा जंक्शन होते हुए चंदेरिया शुक्रवार शाम के 7:45 पर पहुंचेगी। यहां पर 15 मिनट रुकने के बाद 8:00 पर रवाना होकर भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद होते हुए रात 10:55 पर अजमेर पहुंचेगी।


इसी तरह, गाड़ी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस अजमेर से हर शनिवार को सुबह 6:20 पर रवाना होकर नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा होते हुए सुबह 9:25 पर चंदेरिया पहुंचेगी। 15 मिनट के स्टॉपेज के बाद 9:40 पर चंदेरिया से रवाना होकर कोटा जंक्शन, बारां, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन होते हुए रविवार सुबह 10:01 पर पटना साहिब पहुंचेंगे। जहां पर 2 मिनट ट्रेन रुकेगी और उसके बाद वहां से 10:03 बजे रवाना होकर मोकामह, क्यूल जंक्शन, अभयपुर, जमालपुर जंक्शन होते हुए भागलपुर दोपहर के 15:00 पर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का 12 जनवरी तक यही शेड्यूल रहेगा।


अनन्या एक्सप्रेस का भी पटना साहिब में होगा अस्थाई ठहराव
इसके अलावा गाड़ी संख्या 12315, कोलकाता-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा भी पटना साहिब होकर गुजरेगी। इन ट्रेनों का संचालन भी चंदेरिया स्टेशन से होता है। ट्रेन कोलकाता-उदयपुर (अनन्या एक्सप्रेस) हर गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 1:10 पर रवाना होती है। उसके बाद वर्धमान, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा होते हुए पटना साहिब रात के 8:57 पर पहुंचेगी। वहां पर 2 मिनट रुकने के बाद 8:59 पर रवाना होकर पटना जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टूंडला, आगरा फोर्ट, सवाई माधोपुर, जयपुर, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा होते हुए रविवार रात के 9:45 पर चंदेरिया पहुंचेगी। जहां पर 5 मिनट ट्रेन के रुकने के बाद 9:50 पर रवाना होकर मावली जंक्शन, राणा प्रताप नगर होते हुए देर रात 00:20 पर उदयपुर सिटी पहुंचेगी।


देर रात को चंदेरिया होकर गुजरती है उदयपुर- कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस
उदयपुर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस हर सोमवार को उदयपुर से रात के 00:45 पर रवाना होती है, जो राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन होते हुए देर रात 2:50 पर चंदेरिया पहुंचती है। वहां पर 5 मिनट रुकने के बाद 2:55 पर रवाना होकर भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन होते हुए मंगलवार सुबह 5:34 पर पटना साहिब पहुंचेगी। वहां से 5:36 पर रवाना होकर झाझा, जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, वर्धमान होते हुए दोपहर 2:50 पर कोलकाता पहुंचेगी। इन ट्रेनों का 12 जनवरी तक पटना साहिब स्टेशन पर अस्थाई ठहराव रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE