BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 3:35 pm
KHABAR : देश के रक्षा राज्यमंत्री उज्जैन आए, एनसीसी कैडेट्स से मिले, बोले- मेरा दुर्भाग्य भारतीय फौज का हिस्सा नहीं बन पाया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। देश के रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, मेरा दुर्भाग्य था कि मैं एनसीसी कैडेट था, किंतु भारतीय फौज का हिस्सा नहीं बन पाया। आज तक यह पीड़ा मेरे जीवन में चुभती है। भारतीय फौज दुनिया की सबसे शक्तिशाली और आत्मनिर्भर सेना है, और यदि आप उसका हिस्सा नहीं बन पाए, तो इसका मतलब है कि आप सीधे तौर पर मां भारती की सेवा नहीं कर पाए।


केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एनसीसी कैडेट से रूबरू कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा, ष्मैं हमारे प्यारे और न्यारे तिरंगे की रक्षा में शामिल नहीं हो सका। मैं हर जगह कहता हूं कि मेरा अगला जन्म भारत भूमि पर ही हो। यदि जन्म भारत भूमि पर होगा, तो मुझे भारतीय फौज का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।


रक्षा राज्यमंत्री सेठ ने कहा, भगवान महाकाल के सानिध्य में इस पवित्र भूमि पर आने का मेरा सौभाग्य रहा। आज सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स से मेरी चर्चा हुई। दुनिया का सबसे बड़ा, शक्तिशाली और अनुशासित संगठन एनसीसी कैडेट्स का है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एक एनसीसी कैडेट रहे हैं। जब प्रधानमंत्री की कैडेट के रूप में फोटो सोशल मीडिया पर आई, तो देश के युवा उत्साहित हो गए। कहा जाने लगा कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता एक एनसीसी कैडेट रहा है। इसके बाद युवाओं में इस संगठन में शामिल होने की होड़ लग गई। तभी प्रधानमंत्री का निर्देश हुआ कि 17 लाख एनसीसी कैडेट्स की संख्या बढ़ाकर 20 लाख की जाएगी।


उन्होंने कहा, एनसीसी कैडेट होना ही एक आत्मगौरव की बात है, क्योंकि यह मां भारती की सेवा का प्रतीक है। एनसीसी कैडेट्स में अनुशासन कूट-कूट कर भरा होता है और यह देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम को जागृत करता है। मैं यहां बच्चों से मिलने और उन्हें भारतीय फौज का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करने आया हूं।ष्

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE