देवास। विश्व प्रसिद्ध मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा माता मंदिर में लगातार दर्शन करने के लिए लोग आते हैं और यहां पर हजारों नहीं लाखों रुपए का चढ़ावा मंदिर में भक्तों के द्वारा चढ़ाया जाता है जहां आज शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति द्वारा माता टेकरी पर 11 दान पेटियां खोली गई जिनमें 100, 200, 500 और बंद हुए 2000 के नोट सहित विदेशी मुद्रा भी दान पेटी में प्राप्त हुई। तहसीलदार एवं देव प्रबंधन समिति के प्रभारी अधिकारी नीधी राजपूत ने बताया की मां चामुण्डा देव प्रबंधन समिति द्वारा आज 11 दान पेटिया खुलवाई गई है जिसमें तहसीलदार पटवारी सहित 100 से ज्यादा कर्मचारी गिनती में लगे हुए थे सुबह 11 बजे से गिनती शुरू हुई थी जो शाम तक चलती रही दान पेटियों से विदेशी मुद्राएं नेपाल इंडोनेशिया अमेरिकी डॉलर गोल्ड कॉइन सहित चांदी की दो जोड पायजेब,अंगुठी दो चरण पादुकाएं प्राप्त हुई हैं वही छोटे बच्चों द्वारा आस्था से चढ़ाएं गये मनोरंजन के 500 के नोट भी प्राप्त हुए हैं साथ कई मन्नतें की चिठ्ठियां भी मिली है इस वर्ष दान पेटी से करीब 9 से 10 लाख रुपए की राशि आने का अनुमान है वही अभी भी लगातार दान पेटिया की गिनती की जा रही है।