BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 4:02 pm
KHABAR : यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का विरोधः कलेक्टर ने लोगों से कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने की अपील की, प्रदर्शन जारी

Share On:-

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने का विरोध कर रहे लोगों से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। कलेक्टर ने प्रदर्शनकरियों से कहा – आप लोग कानून व्यवस्था हाथ में नहीं ले, प्रशासन द्वारा आपकी बातें गंभीरता से सुनी जाएगी। कचरे का निस्तारण सभी को विश्वास में लेकर किया जाएगा। जो लोग कानून व्यवस्था भंग करेंगे, जन और माल हानि करेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भोपाल गैसकांड का जहरीला कचरा जलाने की तैयारी की जा रही है। जहरीला कचरा जलाने के विरोध में राजनीतिक दलों के अलावा नगरवासी भी विरोध कर रहे हैं। वहां के नागरिक बीते 24 घंटे से बस स्टैंड में आमरण अनशन पर बैठे है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मांग को लेकर आज नगर बंद का आह्वान किया गया है। बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन करने भीड़ सड़क पर उतर आई। भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी। वहां माहौल नियंत्रण में किंतु तनावपूर्ण बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE