नीमच। मध्यप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के दौरे को लेकर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक परिहार के साथ गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहें।
विधायक बापू ने कहा कि शनिवार यानि कल होने वाले गुर्जर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम को लेकर टाउन हॉल नीमच का निरीक्षण किया गया है। हमारे सरकार के कृषि मंत्री कंसाना व राज्यसभा सांसद गुर्जर के साथ कई बड़े नेता व गुर्जर समाज के प्रदेश व राष्टिय पदाधिकारी आ रहे हैं। इसे लेकर यहां आना हुआ है। इस मौके पर साथ में गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष चंपालाल गुर्जर सहित मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर एवं गुर्जर समाजजन उपस्थित रहे।