BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 4:14 pm
KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय में जनवरी माह की इस तारीख को होगा राष्ट्रीय सेमिनार, एआई तकनीक, डिजिटल कौशल व उद्यमिता पर करेंगे विचार, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। वैश्वीकरण के आज के युग में एआई तकनीक व डिजिटल कौशल का महत्व बढ़ता जा रहा है जिसका प्रभाव आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व सामरिक सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से महसूस किया जा रहा है साथ ही युवाओं को रोजगारों मुखी बनाने के लिए व कौशल विकास हेतु उद्यमिता की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। अतः इन सभी प्रासंगिक विषयों पर व्यापक विचार विमर्श हेतु श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 4 जनवरी को किया जा रहा है इसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय मूल के प्रोफेसर जोहान्सबर्ग विश्वविद्यालय में सेवारत डॉ. कपिल गुप्ता बीज वक्तव्य देंगे। विषय विशेषज्ञ के रूप में देश के विविध विश्वविद्यालयो के लब्धप्रतिष्ठ प्रोफेसर उपस्थित रहेंगे।
संगोष्ठी की समन्वयक डॉ. हीना हरित ने बताया कि संगोष्ठी में उद्घाटन सत्र के अतिरिक्त तीन तकनीकी सत्र भी होंगे जो एआई तकनीक डिजिटल कौशल और उद्यमिता पर आधारित होंगे। अब तक लगभग 200 शोध अद्येताओं द्वारा पंजीयन किए जा चुके हैं। संगोष्ठी संरक्षक व प्राचार्य डॉ. एन.के. डबकरा ने बताया कि संगोष्ठी के दिन भी प्रातः 9रू00 बजे से पंजीयन करवाया जा सकेगा साथ ही इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले सभी शोधकर्ता भी इस संगोष्ठी में सादर आमंत्रित हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE