BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 4:38 pm
KHABAR : नव उद्यमियों के लिए एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, उद्यमिता से विद्यार्थी स्थापित करें स्वरोजगार - अरूण यादव, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में शुक्रवार 3 दिसम्बर को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यालय विकास आयुक्त, एमएसएमई इन्दौर द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बापना गु्रप के संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश बापना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही सहायक संचालक उद्यमिता विभाग इन्दौर से गौरव गोयल व विकास राजयान एवं ग्लोबल ट्रेड हाउस इन्दौर के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के पारंपरिक पूजन के साथ किया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वैश्विक परिदृश्य में उद्यमिता के विकास से परिचय करवाते हुए संस्था के विगत 27 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जानकारी प्रदान की।


उद्यमिता से विद्यार्थी स्थापित करें स्वरोजगार - अरूण यादव
पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने जेआयटी बोरावां में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि आज रोजगार के क्षेत्र में बदलते परिदृश्य को विद्यार्थी पहचानें और उद्यमिता विभाग से जुड़कर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करे। यह विद्यार्थियों को स्वयं के रोजगार साथ ही अन्य के लिए भी अवसरों का सृजन करेगा। यादव ने आगे कहा कि संस्था में इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना किये जाने के संबंध में विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है। जिसका लाभ हमारे विद्यार्थियो को जल्द मिलेगा। संस्था बेहतर शिक्षा के साथ ही उद्यमिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE