इंदौर। मंडी में शुक्रवार को प्याज की आवक ज्यादा होने से 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। देवी अहिल्या बाई फल एवं सब्जी थोक मंडी में लहसुन में 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल और आलू में 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी बताई गई।
प्याज मंडी में प्याज सुपर 2500 से 2300 मीडियम 2000 से 2200 गोल्टा 1200 से 1500 गोल्टी 800 से 1200 रुपए क्विंटल पर बिका। आवक 25 हजार कट्टे की बताई गई।
लहसुन मंडी में सुपर माल 20000 से 23000 एवरेज माल 16000 से 19000 मीडियम 14000 से 16000 रुपए क्विंटल के भाव बताए गए। आवक 8 हजार कट्टों की रही।
आलू मंडी में राशन ज्योति 1500 से 1900 एवरेज 1400 से 1600 गुल्ला 1000 से 1300 चिप्स आलू के एलआर में 2100 से 2900 पुखराज 1400 से 1600 एलआर 2100 से 2900 रुपए क्विंटल के भाव पर बिका। आवक 8 हजार कट्टों (1 कट्टे 60 किलो) की बताई गई।