BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 5:41 pm
BIG NEWS : कचरा जलाने के विरोध में झुलस गए नेताजी, पेट्रोल छिड़कने के बाद शख्स ने लगा दी आग, पढे़ खबर

Share On:-

धार। पीथमपुर में भोपाल के यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरा जलाने का विरोध करना दो नेताओं को महंगा पड़ गया। यहां आंदोलन करने के लिए 2 प्रदर्शनकारियों नेताओं ने पेट्रोल छिड़क लिया। लेकिन किसी ने पीछे से आग लगा दी। देखते ही देखते दोनों बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


दरअसल, महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर भोपाल की यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने का विरोध किया जा रहा था। इसके लिए भारी संख्या में भीड़ इकठ्ठा थी। इसी  दौरान एक शख्स ने दिखाने के लिए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। लेकिन तभी भीड़ में से किसी ने अचानक आग लगा दी जिससे प्रदर्शनकारी राजकुमार रघुवंशी और राज पटेल बुरी तरह झुलस गए। इससे पहले पुलिस ने आईसर चौराहे पर इकट्ठा हुई भीड़ को खदेड़ा था। लेकिन उनका प्रदर्शन जारी था जिसके बाद पुलिस को लाठियां भांजनी लगी। 


उमंग सिंघार ने किया पोस्ट
दुर्घटना पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “एक मुख्यमंत्री के लिए जनता का हित सर्वाेपरि होना चाहिए। आप सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार पीथमपुर में कचरा जलाने की बात कर रहे हैं. यहाँ जनता अपने आप को जलाने तक पे उतारू हो गयी है। क्या आपकी सरकार ने पीथमपुर की जनता को विश्वास में लिया? क्या कोई जनसुनवाई हुई? अगर नहीं हुई तो तत्काल जनसुनवाई होना चाहिए वैसे भी पीथमपुर की जनता बोरिंग ( नल-कूप) का अत्यधिक वाला पानी पी रही है, जो जनता के स्वस्थ के लिए हानिकारक है। भाजपा सरकार पीथमपुर की जनता के लिए स्वच्छ हवा दृ पानी के लिए क्या प्रयास कर रही है जनता को आश्वस्त कर कार्यवाही करें।”


बता दें कि धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में भोपाल गैसकांड का जहरीला कचरा जलाने की तैयारी की जा रही है। जहरीला कचरा जलाने के विरोध में राजनीतिक दलों के अलावा नगरवासी भी विरोध कर रहे हैं। वहां के नागरिक बीते 24 घंटे से बस स्टैंड में आमरण अनशन पर बैठे है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मांग को लेकर आज नगर बंद का आह्वान किया गया है। बंद के दौरान विरोध प्रदर्शन करने भीड़ सड़क पर उतर आई। भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE