BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 5:51 pm
KHABAR : सामाजिक समरसता मंच जिला इकाई नीमच द्वारा पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई की 300वी जन्मशताब्दी वर्ष एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर हुआ कार्यक्रम, पढे़  बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। आज मनासा में सामाजिक समरसता मंच जिला इकाई नीमच द्वारा आयोजित पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई की 300वी जन्मशताब्दी वर्ष एवं श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में निशा जोशी (बांसवाड़ा विभाग कार्यवाहिका चित्तौड़ प्रांत), स्नेहल मूंदड़ा (उपाध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद्), सावी सोनी (जन भागीदारी समिति सदस्य महिला प्रतिनिधि) मंचासिन थे। मुख्य वक्ता निशा दीदी ने उपस्थित मातृशक्ति को देवी अहिल्याबाई के जीवन और सावित्रीबाई फुले की जयंती पर प्रकाश डाला और एक मां ही अपने शिशु का अच्छे से निर्माण करके उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज बना सकती हैं जैसे उदाहरण देते हुए साथ ही मातृशक्ति को राष्ट्र सेविका समिति के बारे में बताया गया, कार्यक्रम के अंत में अपने जीवन में संघर्षरत पांच मातृशक्ति का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, कार्यक्रम में अनेक मातृशक्ति उपस्थित रही, कार्यक्रम का संचालन ममता सोनी, स्वागत उद्बोधन मधु कुशवाह, आभार वंदना व्यास ने माना। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE