BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 5:54 pm
NEWS : एकल अभियान का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ठाकुर जी की शोभा यात्रा के साथ सम्पन्न, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एकल अभियान द्वारा संचालित 10 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग विजयपुर ग्राम में भगवान नरसिंह के बाल स्वरूप की शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए एकल अभियान के लक्ष्मी नारायण ने बताया कि एकल अभियान चित्तौड़ जिले का यह नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग विजयपुर के नरसिंद्वारा में पिछले 10 दिनों से चल रहा था जिसमें विभिन्न गांव के 70 से ज्यादा आचार्य एवं मातृशक्ति प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी जिसका समापन आज भगवान नरसिंह के बाल स्वरूप की शोभा यात्रा के साथ धर्म सभा के रूप में पूर्ण हुआ। शोभायात्रा विजयपुर के नरसिंह द्वारा आश्रम से ढोल नगाड़ा के साथ प्रारंभ हुई जिसमें ठाकुर जी के बाल विग्रह का बेवाण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित आचार्य और बहनों द्वारा पूरे गांव में प्रभात फेरी के रूप में ठाकुर जी के बाल स्वरूप को घुमाया गया जहां जगह-जगह पर ग्रामीणों ने जुलूस का स्वागत किया। बालिकाएं भारत माता की जय वंदे मातरम् सनातन धर्म की जय का उद्घोष लगाते हुए चल रही थी। उसके उपरांत गांव के विभिन्न मार्गाे से होते हुए शोभायात्रा नरसिंह द्वारा परिसर में पहुंचकर एक धर्म सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। जहां पर नरसिंह द्वारा महंत संत वैष्णव दास महाराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सत्यनारायण चित्तौड़ प्रांत के पर्यावरण संयोजक धर्मपाल गोयल एकल अभियान के प्रहलाद प्रजापत सुरेश शर्मा अध्यक्षता निंबाहेड़ा के विजेश चोरडिया आदि द्वारा ठाकुर जी के विग्रह की पूजन कर तथा तुलसी जी का पूजन कर किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय महंत वैष्णवदास महाराज ने सनातन धर्म में नारी शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि यहां जितनी विदुषि नारियां हुई उन सब के कारण से भगवान के नाम के पीछे भी नारी का नाम लगता है। जैसे सीताराम यह बहुत पावनऔर पवित्र काम है एकल अभियान का आभार है कि वह इस प्रकार के कार्य चलकर समाज में चेतना का संचार कर रहा है विभाग प्रचारक सत्यनारायण ने कहा कि यह संघ का शताब्दी वर्ष है सभी संगठन पूरी शक्ति के साथ मां भारती के उत्कर्ष के लिए लगे हुए हैं। एकल अभियान भी उसी प्रकार के काम में लगा हुआ है यह पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से समाज के वनवासी और शिक्षा संस्कार से वंचित समाज  के बीच शिक्षा और संस्कार का काम कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण धर्मपाल गोयल ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी बंधुओ का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का ऊपरना पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रह्लाद प्रजापत ने बताया 10 दिन में 100 सत्रों के माध्यम से उपस्थित आचार्य बहनों का प्रबोधन किया गया तथा समाज की विशिष्ट लोगों द्वारा बौद्धिक के कार्यक्रम भी किए गए। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के लक्ष्मीनारायण तारावती धाकड़ जितेंद्र त्रिपाठी स्थानीय पुलिस विभाग वन विभाग प्रधान देवेंद्र कंवर बैंकर प्रियांश प्राथमिक उपचार उमाशंकर उपाध्याय वन एव पर्यावरण के बारे में वनविभाग के मेघनाथ महंत जगदीश चंद्र वैष्णव गोपाल दाधीच सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं के सत्र भी करवाए गए। वही कौशल विकास के कार्यक्रम के तहत बच्चों को वेस्ट से बेस्ट बनाने के लिए भी कार्यक्रम करवाए गए तथा स्थानीय मंदिरों शमशान इत्यादि के स्वच्छता का कार्यक्रम भी करवाया गया एवं 10 दिन तक प्रातः 6 से 8 बजे तक गांव में बालको द्वारा प्रभात फेरी भी निकलवाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी सम्मिलित हुए उसके साथ ही एकल के विभिन्न पदाधिकारी जिसमें एकल के राजस्थान शिक्षण प्रमुख सुरेश शर्मा महिला प्रमुख प्रियंका प्रियंका चक्रधारी जागरण प्रमुख लक्ष्मण शर्मा अभियान प्रमुख लक्ष्मी नारायण लोधी संत प्रमुख संजय कविता खुशबू पंकज दिनेश उदयलाल कृष्णा प्रजापत आदि उपस्थित रहे। चित्तौड़ महिला समिति की ओर से उपस्थित एकल के सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को ऊनि शाल और मिठाई भेंट की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE