BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 6:22 pm
KHABAR : नीमच के कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में एडीएम गामड़ की अध्‍यक्षता में हुई प्राइवेट टीवी चैनल मॉनिटरिंग समिति की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला स्‍तरीय प्रायवेट टी.वी. चैनल, प्रायवेट एफएम चैनल और कम्‍प्‍युनिटी रेडियों स्‍टेशन पर प्रसारित कंटेन्‍ट/सामग्री की मॉनिटरिंग के लिए गठित जिला स्‍तरीय समिति की बैठक 3 जनवरी 2025 शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़ की अध्‍यक्षता एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया की उपस्थिति में आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया ने सुझाव दिया, कि समिति की आगामी बैठक में जिले के केबल ऑपरेटरों/ संचालकों को भी आमंत्रित किया जाए। सदस्‍य उषा गुप्‍ता ने सुझाव दिया, कि प्रायवेट टी.वी.चैनल पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री, कंटेन्‍ट के संबंध में शिकायत प्राप्‍त करने के लिए व्‍यवस्‍थाएं की जानी चाहिए। बैठक में सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश मालवीय ने अवगत कराया कि जिले में वर्तमान में अब तक कोई एफएम चैनल, कम्‍युनिटी रेडियों स्‍टेशन संचालित नहीं है।

बैठक में समिति गठन के उदेश्‍यों के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुए अवगत करायागयाकि समिति स्‍थानीय स्‍तर पर टेलिविजन प्रसारण, प्‍लेटफार्म, ऑपरेटरों पर नजर रखने के लिए है, कि प्रसारित सामग्री निर्धारित कार्यक्रम और विज्ञापन संहिता के अनुरूप हो। प्रसारितसामग्री संतुलित, निष्‍पक्ष हो और किसी भी समुदाय को अपमानित या उत्‍तेजित करने की संभावना नहीं हो।

बैठक में बताया गया, कि यदि किसी चैनल पर उपरोक्‍तानुसार यदि कोई आपत्तिजनक कंटेंट/सामग्री प्रसारित होती है, तो इस संबंध में मय प्रमाण के शिकायत समिति सचिव, सहायक संचालक जनसंपर्क कार्यालय नीमच के माध्‍यम से समिति को प्रस्‍तुत की जा सकती है। बैठक में समिति सदस्‍य कैलाश बोरिवाल, उषा गुप्‍ता, श्‍याम गुर्जर, आदि ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में डीआईओ योगेश जैन, प्राचार्य एन.के.डबकरा, मनोविज्ञान प्रो.तनवी सक्‍सेना भी उपस्थि‍त थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE