BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 7:32 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण, बोले- सभी अधिकारी कर्मचारी फार्मल ड्रेस में कार्यालय आए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी फार्मल ड्रेस में कार्यालय आए। साथ ही जिन अधिकारी कर्मचारियों के लिए गणवेश निर्धारित है, वे अनिवार्य रूप से निर्धारित गणवेश में ही कार्यालय में आए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्‍टर कार्यालय स्थित जिला कोषालय नीमच के निरीक्षण के दौरान दिए। इस मौके पर जिला कोषालय अधिकारी बीएम सुरावत व कर्मचारीगण उपस्थि‍त थे।

कलेक्‍टर ने कोषालय के बाहर जमा, पुरानी आलमारी एवं फर्नीचर को, जिन्‍हे आवश्‍यकता है, उन्‍हें प्रदान करने के निर्देश जिला नाजिर को दिए। उन्‍होने कलेक्‍टर कार्यालय परिसर एवं कार्यालय के सभी कोरिडोर में पर्याप्‍त साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्‍यवस्‍था करवाने के निर्देश जिला नाजिर को दिए। कलेक्‍टर ने जिला कोषालय कार्यालय के एक कर्मचारी द्वारा टीशर्ट पहनकर कार्यालय में उपस्थि‍त पाए जाने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए संबंधित कर्मचारी का एक दिन का वेतन भुगतान रोकने और कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए। कलेक्‍टर ने कोषालय के दृढ़ कक्ष का निरीक्षण भी किया। उन्‍होने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपस्थित कर्मचारियों द्वारा संपादित कार्याे की जानकारी ली।

कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि जिला नियंत्रण कक्ष से सीएम हेल्‍पलाईन के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों और आवेदकों को कॉल कर, शिकायतों का निराकरण करवाएं। उन्‍होने राजस्‍वएवं नगरपालिका से संबंधित शिकायत के निराकरण पर फोकस करने के निर्देश भी जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी एवं कर्मचारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE