BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 7:38 pm
KHABAR : गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच बढ़ाएं- कलेक्टर बाफना, जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेटरनल हेल्थ, समग्र व बैंक डिटेल अपडेशन, औषधि वितरण केन्द्रों में औषधि की स्थिति, टीकाकरण, एसएनसीयू, एनआरसी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एमपी-एनसीडी कार्यक्रम, राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मलेरिया जाँच, एएमबी-एनआईपीआई लक्ष्य, मिजल्स-रूबेला, आयुष्मान कार्ड, उपस्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्यों, चाईल्ड मेटरनल डेथ, 108 एम्बुलेंस संचालन, सीएम हेल्पलाइन आदि की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर निर्देश दिए।

 

बैठक में कलेक्टर बाफना ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जाँच बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला नसबंदी के संबंध में बीएमओ को निर्देश दिये कि एक दिन पूर्व नसबंदी करवाने आने वाली महिलाओं की सूची तैयार कर सर्जन को बुलाएं व ऑपरेशन कराएं, उन्होंने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने 108 एम्बुलेंस वाहन की मॉनिटरिंग करते हुए निर्देश दिये कि 108 एम्बुलेंस मरीजों को समय पर उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करें तथा इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी करें। मो. बड़ोदिया व कालापीपल में टीकाकरण एवं राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम लक्ष्य अनुसार कम होने पर बीएमओ पर नाराजगी व्यक्त की तथा मो. बड़ोदिया के बीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिये।


इस दौरान उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिये कि वे प्रति सप्ताह उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर इसकी समीक्षा करें एवं निगरानी कर लक्ष्य बढ़ाएं। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि दिव्यांग बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने में असुविधा न हो, इसके लिए चिकित्सीय विशेषज्ञों को बुलाकर विकासखण्डवार परीक्षण शिविर आयोजित करें। साथ ही आरबीएसके वाहन के माध्यम से जिला मुख्यालय पर दिव्यांग बच्चों को बुलाकर उनका परीक्षण कराएं। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में होम डेथ एवं रास्ते में डेथ न हो इसके प्रयास करें। इसके लिए आशा एवं एनएनएम के माध्यम से समय समय पर भ्रमण कराकर जानकारी लेते रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि उपस्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों के निराकरण करने, जिला चिकित्सालय में लॉन्ड्री सेवा प्रारंभ करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए।


इस अवसर पर सहायक कलेक्टर शिवम यादव, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव, डॉ. जादौन, जिला चिकित्सा अधिकारीगण, खण्ड चिकित्सा अधिकारीगण, खण्ड समन्वयक सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE