BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 8:20 pm
BIG NEWS : छात्रावास संचालन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक पर गिरी गाज, कलेक्टर चंद्रा ने जारी किया आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा छात्रावास संचालन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास मोरवन के अधीक्षक (सहायक शिक्षक) कन्‍हैयालाल ठुमरिया को मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन काल में उनका मुख्‍यालय अनुसूचित जाति कल्‍याण जिला संयोजक कार्यालय नीमच रहेगा और उन्‍हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्‍ता देय होगा।
उल्‍लेखनीय है कि जिला पंचायत के सीईओ द्वारा 12 दिसम्‍बर 2024 एवं जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण नीमच द्वारा 13 दिसम्‍बर 2024 को अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास मोरवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक एवं छात्र छात्रावास में उपस्थित नहीं पाये जाने पर अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस का उत्‍तर संतोषजनक नहीं पाये जाने पर अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE