खरगोन। शहर की सांस्कृतिक और स्थानीय संस्कृति की विरासत को सहेजे रखने एवं आमजन को जागरुक करने उद्देश्य से शहर में 14 ओर 15 जनवरी को गौरव दिवस मनाया जाने वाला है। इस गौरव दिवस में आमजन की सहभागिता बढ़े एवं इसमें कैसे आयोजन हो जिससे शहर के लोग शहर के इतिहास को जान समझ सके इसको लेकर शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक आयोजित कि गई। इसमें शहर के प्रबुद्धजनों के सुझाव भी मांगे गए। बैठक में सभी ने एक मत होकर कार्यक्रमों की थीम हाल ही में ब्रह्मलीन हुए संतश्री सियाराम बाबा को श्रद्धांजलि एवं उन्हें समर्पित होने का सुझाव रखा।
बैठक में विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि यह आयोजन प्रशासनिक स्तर तक सीमति न रहे, बल्कि इसमें आमजन की सहभागिता हो, इसलिए ऐसे आयोजन रखें, जिसमें लोग स्वैच्छा से शामिल हो सके। इस दौरान एसडीएम बीएस कलेश, नपाध्यक्ष छाया जोशी, सीएमओ एमआर निगवाल, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा आदि ने भी कार्यक्रम की रुपरेखा रखी। इस दौरान कुंदा सफाई का मुद्दा भी उठा, जिस पर विधायक ने कहा कुंदा सौंदर्यीकरण के हर संभव प्रयास किए जा रहे है, वर्तमान में कुंदा में पर्याप्त पानी है, जिससे जलकुंभी की समस्या दुर हो रही है, और कुंदा में नौका विहार की व्यवस्था भी की गई है। बैठक में प्रबुद्धजनों ने अपने सुझाव रखे।