BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 10:25 am
KHABAR : चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों पर पुलिस की नजर, 10 लोगों को ड्रोन से पकड़ा, छतों पर दूरबीन से भी देख रही पुलिस, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मकर संक्रांति पर चाइना डोर से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है। शुक्रवार को पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर 10 लोगों को चाइना डोर का उपयोग करते हुए पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस अनाउंसमेंट करवाकर और छतों पर दूरबीन से नजर रख रही है। तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


पुराने हादसों से सबक लेकर सख्ती
उज्जैन में दो साल पहले चायना डोर से एक युवती की गला कटने से मौत हो गई थी, जबकि हाल ही में एक बुजुर्ग का गला चाइना डोर से कट गया था, जिससे उनके गले में 8 टांके आए। इधर, 14 जनवरी को मकर संक्राति पर पतंगबाजी के शौकीन बड़ी संख्या में पतंग उड़ाते है। हालांकि कुछ लोग प्रतिबंध के बाद भी चाइना डोर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।


महाकाल थाना पुलिस ने सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा, टीआई नरेंद्र सिंह परिहार और एसएसआई चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्रवाई की। ड्रोन की मदद से दो लोगों को चाइना डोर का उपयोग करते पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस ने छतों पर चढ़कर अनाउंसमेंट करवाया और दुकानों पर चेकिंग भी की।


दुकानों पर की जा रही चेकिंग
सीएसपी मिश्रा ने बताया कि लोगों को चाइना डोर के खतरों के बारे में समझाया जा रहा है। दुकानों पर फ्लेक्स लगाए गए हैं और चाइना डोर का उपयोग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। मकर संक्रांति तक विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जाएगा। शुक्रवार को बेगमबाग और तोपखाना की दुकानों पर चेकिंग की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE