मनासा। ग्राम अल्हेड के आईजी माता मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन के पांचवें दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे से नगर में विशाल 101 फीट लंबी चुनर यात्रा निकाली गई । चुनर यात्रा में सैकड़ों की संख्या में धर्म प्रेमी लोग शामिल हुए। नगर भ्रमण कर ढोल ढमाकों के साथ चुनर यात्रा नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए निकली। नगर भ्रमण कर पुनः चुनर यात्रा कथा पंडाल पहुंची। जिसके बाद श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथावाचक पंडित दशरथ शर्मा द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है जिसे श्रवण करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रतिदिन सुबह 11.30 बजे से देर शाम 4 बजे तक कथा चल रही है।