BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 12:33 pm
KHABAR : चार्ली चौपलिन ने संभाली इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, लोगों को बताए यातायात के नियम, अंदाज देख आप भी करेंगे तारीफ, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। ट्रैफिक मित्र अभियान के तहत इंदौर में जागरूकता अभियान का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। शहर के प्रमुख चौराहे पर चार्ली चौपलिन ने अपनी खास शैली में ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी। चार्ली बनकर लोगों को ट्रैफिक पालन करने की अपील करने वाले सुरेन्द्र चौहान पेशे से एक पेंटिंग आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपने मजेदार अंदाज और अनूठे वेशभूषा में लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की गुजारिश की। साथ ही चौराहे पर हर वाहन चालक को ट्रैफिक के नियमों के महत्व को समझाने की कोशिश की।


चौराहे पर मौजूद कार और बाइक चालकों ने चार्ली को देखकर न केवल मुस्कुराया बल्कि उनकी बातें गंभीरता से सुनीं। कई लोगों ने कहा, “हम यातायात के नियमों का पालन करेंगे।” सुरेन्द्र चौहान, जिन्होंने चार्ली का रूप धारण किया, का कहना है कि “यातायात नियम सिर्फ पुलिस के लिए नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए हैं।” इंदौर प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है। चार्ली जैसी पहल ने इसे और प्रभावी बना दिया है। इस अभियान की सराहना हर स्तर पर की जा रही है।


चार्ली की अपील
हेलमेट पहनने से जान का बचाव होता है।

सीट बेल्ट लगाने से हादसे में सुरक्षा बढ़ती है।

रेड लाइट पर रुकने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE