मंदसौर। जिले में 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक “जन कल्याण अभियान” संचालित हो रहा है। जन कल्याण अभियान के तहत जिले में शिविरों के माध्यम से हितग्राहियों के आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। जनकल्याण अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक और लक्ष्य आधारित 45 योजनाओं की 63 सेवाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के अंतर्गत ग्राम धंधोड़ा में नरेंद्र सिंह पिता करणसिंह सिसोदिया जिनकी उम्र - 72 वर्ष है। इनका शिविर में ही तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाया गया। अब इनको आयुष्मान कार्ड का लाभ मिलेगा।