BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 1:15 pm
BIG NEWS : नीमच सिटी थाना क्षेत्र का नीमच-मनासा मार्ग और शमशान घाट के सामने का कुआं, जब खेत पर पहुंचा मालिक तो माजरा देख उड़ गए होश, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। उपनगर नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनासा मार्ग पर शमशान के सामने कुएं में 30 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली है। जिसकी पहचान विष्णु पिता मांगीलाल वर्मा  जाति रेगर निवासी रिटायर्ड कॉलोनी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। विष्णु एचडीएफसी बैंक में सेल्स विभाग में कार्यरत था।वह किश्त वसूली का काम भी करता था। विष्णु बीती कल ऑफिस जाने का बोलकर निकला था। जब शाम तक नहीं लौटा, तो घर वालों ने संपर्क किया, विष्णु ने बताया कि मैं जावद हूं।देर रात तक लौटूंगा।

घरवालों ने यह भी बताया कि वह अक्सर ऑफिस का काम निपटाकर देर रात तक घर लौटता था। लेकिन वह सुबह तक नहीं आया। करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति की लाश मनासा रोड स्थित कुएं पर तैर रही है। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद उसकी पहचान विष्णु के रूप में हुई। विष्णु शादीशुदा है। करीब 1 वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई है।

विष्णु का शव जिला अस्पताल में लाया गया है। सिटी पुलिस ने मार्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। विष्णु के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।इस दिल दहलाने वाली घटना ने बड़े सवाल खड़े कर दिए है। क्योंकि विष्णु जावद गया था,तो उसका शव मनासा रोड स्थित श्मशान के समीप कुएं में कैसे मिला। पुलिस के लिए यह जांच का विषय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE