खरगोन। सतावड़ में शनिवार को महिलाओं ने एसपी से गांव में अवैध शराब बिक्री बंद करने की मांग की। इस दौरान गांव की सरपंच सेवंती बाई ने कहा कि पुरुष सारी कमाई शराब में उड़ा देते हैं। इसके चलते बच्चों के पालन पोषण में दिक्कत हो रही है। वहीं, शराब की बिक्री से आए दिन गांव में घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं।
इससे बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पति बरबाद हो चुके हैं, लेकिन अब बच्चों को बचाना है। इस दौरान अन्य महिलाओं ने गांव के ही महेश गवली पर शराब बिक्री करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है।
कलेक्टर को पहले भी की जा चुकी है शिकायत
इस दौरान महिलाओं ने बताया कि ग्राम सुरक्षा समिति ने ऊन थाना पुलिस को आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कलेक्टर को भी शिकायत की थी, तब भी प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।