BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 1:33 pm
KHABAR : जिले के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी प्राचार्याे की परीक्षा परिणाम उन्नयन और आगामी कार्ययोजना संबंधी जिला स्तरीय बैठक संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी प्राचार्याे की परीक्षा परिणाम उन्नयन संबंधी समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना संबंधी जिला स्तरीय बैठक हिमालय इंटरनेशनल स्कूल धराड में संयुक्त संचालक रमा नाहटे की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। सहायक संचालक संजय त्रिवेदी ने जिले के सभी हाईस्कूल एवं उ.मा.वि. प्राचार्यों से विगत वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी ली एवं इस वर्ष हेतु प्राचार्यों ने परीक्षा परिणाम का क्या लक्ष्य निर्धारित किया है एवं निर्धारित लक्ष्य के लिए क्या कार्ययोजना बनाई है, की जानकारी प्राप्त की। त्रिवेदी ने परीक्षा परिणाम में आवश्यक सुधार हेतु डी एवं ई ग्रेड के विद्यार्थियों की जानकारी, पालकों के सम्पर्क नम्बर के साथ प्राचार्यों को डी और ई ग्रेड के विद्यार्थियों से सतत् सम्पर्क रखकर उनकी प्रगति की सूक्ष्म मानिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही गत वर्ष के प्रश्न पत्र, महत्वपूर्ण प्रश्नों तथा शैक्षिणक सामग्री का नियमित रुप से अभ्यास करवाना सुनिश्चित करने के लिए कहा। 
संयुक्त संचालक रमा नाहटे ने डी एवं ई ग्रेड के विद्यार्थियों के पालकों की बैठक बुलवाकर विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी देने हेतु निर्देश दिए। विभाग की अन्य महत्वपूर्ण योजना अपार आई.डी. एज्युकेशन पोर्ट 3.0, समेकित छात्रवृत्ति एवं अन्य सभी योजनाओं के कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने बताया कि जिले के अधिक नामांकन संख्या वाले विद्यालयों की मानिटरिंग के लिए जिला स्तर पर निरीक्षण दल गठित कर उनकी मानिटरिंग करवाई जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE