भोपाल। मध्यप्रदेश में दो दिन पहले हटाये गए परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पद पर रहने के दौरान परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के खिलाफ लोकायुक्त को शिकायत मिली थी।लोकायुक्त ने शासन से जांच प्रतिवेदन मांगा था।
दरअसल शिकायत पत्र में परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता के विरुद्ध करप्शन की शिकायत का जिक्र था। लोकायुक्त पुलिस संगठन ने शासन से जांच कर प्रतिवेदन मांगा था। लोकायुक्त संगठन ने प्रमुख सचिव परिवहन विभाग को 12 सितंबर 2024 को पत्र लिखा था। पत्र लिखकर परिवहन आयुक्त के खिलाफ दो पेज में की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। परिवहन आयुक्त के खिलाफ आर्थिक अनियमितता की शिकायत लगातार मिल रही थी।
