देवास। जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्रीमंत ट्रॉफी मिस्टर मध्यप्रदेश बॉडीबिल्डिंग चौंपियनशिप 5 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह आयोजन सयाजी गेट देवास पर होगा।प्रेस वार्ता में एसोसिएशन में बताया कि इस चौंपियनशिप में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के बॉडीबिल्डर्स भाग लेंगे और अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में मिस्टर देवास बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। चौंपियनशिप में कुल 136000 रुपये के नगद पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा, भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, और विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को मोमेंटो और नगद पुरस्कार मिलेंगे। अभी तक की प्राप्त एंट्री अनुसार प्रतियोगिता में 200 से ऊपर बॉडीबिल्डर हिस्सा लेंगे,यह संख्या और बढ़ेगी।