BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 2:31 pm
KHABAR : अब पूजा स्थल अधिनियम के साथ होगी सुनवाई, भोजशाला से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई अब सीजेआई करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। भोजशाला मंदिर है या मस्जिद, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन याचिकाओं की सुनवाई अब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऋषिकेश राय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष इस याचिका की सुनवाई हुई थी। सीजेआई संजीव खन्ना के समक्ष पूजा स्थल अधिनियम को लेकर दायर की गई याचिकाओं की सुनवाई हो रही है।


जस्टिस राय की कोर्ट ने भोजशाला से जुड़े प्रकरणों को भी सीजेआई के समक्ष भेज दिया। कोर्ट द्वारा मौखिक रूप से कहा गया कि भोजशाला का मामला भी पूजा स्थल अधिनियम से जुड़ा हुआ है। इस तरह के मामलों की सुनवाई एक ही जगह होना चाहिए। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट के समक्ष आपत्ति पेश की थी। इसमें कहा था कि पूजा स्थल अधिनियम और भोजशाला का मामला पूरी तरह अलग है। इसकी सुनवाई अलग से की जाना चाहिए।


एएसआई ने किया था सर्वे
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही भोजशाला एएसआई के द्वारा सर्वे किया गया था। सर्वे रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश कर दी गई है, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। शीर्ष अदालत ने अगले आदेश तक रिपोर्ट को ओपन नहीं करने के आदेश पूर्व में ही दे रखे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE