BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 3:12 pm
BIG NEWS : वाहन चोरी की घटना के मामले में मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता, आरोपियों के कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस.बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोपाल सिंह चौहान के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपी की धरपकड की कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मक्सी निरीक्षक भीमसिंह पटेल को निर्देशित किया जाने पर थाना प्रभारी मक्सी भीमसिंह पटेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
जिसके द्वारा थाना मक्सी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुहानी से दिनांक 22 / 23 दिसम्बर 2024 की मध्य रात्रि में फरियादी शंकर सिहं पिता रुपसिहं राजपुत उम्र 47 साल निवासी ग्राम दुहानी का महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक MP 42 AC 2344 किमती 05 लाख 90 हजार रुपयें का कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मक्सी पर अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।  पुलिस टीम द्वारा अपने सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपीगण 1. रवि उर्फ रविश गुर्जर पिता गणपत गुर्जर उम्र 25 साल 2. राजेश गुर्जर पिता छितु गुर्जर उम्र 23 साल निवासी गण छापरी बडोदिया थाना सुन्दरसी जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया व आरोपीयों के कब्जे सें प्रकरण में चोरी गया मश्रुका वाहन महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक MP 42 AC 2344 किमती 05 लाख 90 हजार रुपयें का बरामद किया गया । उक्त दोनो आरोपीयों  से थाना मक्सी के अन्य चोरी गये वाहनों,मोटर पंप आदि संपत्ति संबंधी अपराधो के संबंध में पूछताछ जारी है तथा जिलें के अन्य सभी थानों को सूचना भी दी गई, कि यदि उक्त दोनो आरोपी आपके थाने के किसी अपराध में फरार हो तो थाना मक्सी से संपर्क करें।    
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल ,निरीक्षक दीपेश व्यास, ASI प्रदीपसिंह तोमर , HC 227 हिरदेश दांगी,  HC 656 राहुल पटेल,  HC 167 निलेश जामलिया, आरक्षक 221 चन्द्रशेखर जाट, आरक्षक 62 अरूण सितपरा, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक 570 राहुल जाट, आरक्षक 220 कुमेरसिंह, आर.395 नवीन यादव की सराहनीय भुमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE