BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 4:42 pm
KHABAR : उज्जैन की होटल में प्रकाश बनकर ठहरा सेफ अहमद, छत्तीसगढ़ से हिंदू युवती के साथ आया, ऑटो चालक ने दिया था फर्जी आधार कार्ड, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर के पास एक होटल से पकड़ा। फर्जी आईडी से होटल में ठहरे युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। युवक का नाम सेफ बताया जा रहा है। लेकिन वो प्रकाश गुप्ता के नाम की फर्जी आईडी से रुका था। सेफ को फर्जी आईडी उज्जैन के ऑटो चालक ने उपलब्ध करवाई थी।


जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर के पास एकलव्य होटल में शनिवार को हंगामा मच गया। युवक-युवती के बारे में सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं दोनों का पीछा कर उनका वीडियो बनाया। इसके बाद जब दोनों होटल पहुंचे तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। युवक से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवक और युवती छत्तीसगढ़ भिलाई के रहने हैं। युवक का आधार कार्ड चेक किया तो उसका नाम सेफ अहमद निकला। जिसके बाद युवक को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।


कार्यकर्ताओं ने बताया कि सूचना मिली थी की एक मुस्लिम युवक हिन्दू युवती के साथ होटल में रुका हुआ है। छानबीन करने के बाद दोनों को घूमते हुए पकड़ा। युवक गलत जानकारी देकर होटल में रुका था। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। युवक के गलत आईडी से ठहरने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ऑटो चालक के शामिल होने की सूचना मिली है। नाम सामने आने के बाद उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE