BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 5:05 pm
KHABAR : टीबी मुक्त सीहोर बनाने के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू, फ्री जांच और स्क्रीनिंग होगी, कलेक्टर ने लोगों ने अभियान में जुड़ने की अपील की, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी, जिला चिकित्सालयों और अलग-अलग जगहों पर टीबी की फ्री जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है।


कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से सीहोर जिले को टीबी मुक्त बनाने की अपील की है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के साथ ही जिले में भी 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान चलाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि सीहोर जिला पूरे प्रदेश के सबसे पहले टीबी मुक्त जिला बने। इसके लिए जिले के हर एक नागरिक के सहयोग की जरूरत है।


2 लाख स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि जिले में 2 लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है, ताकि सीहोर को जल्द से जल्द टीबी मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन निरंतर उपचार और सावधानी से इसका इलाज संभव है। इस बीमारी को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास और जन भागीदारी की जरूरत है।


टीबी हारेगा, सीहोर जीतेगा
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों और युवाओं से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी मिलकर टीबी को खत्म करने में सहयोग करेंगे तो निश्चित ही टीबी हारेगा और सीहोर जीतेगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को लंबे समय तक खांसी, बुखार, वजन घटने या भूख न लगने जैसी समस्याएं हों, तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। ऐसे व्यक्ति जो कभी भी किसी टीबी के मरीज के संपर्क में आए हैं, वे भी अपनी स्क्रीनिंग कराएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE