BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 5:45 pm
KHABAR : कृषि मंत्री कंषाना ने नीमच में किया गुर्जर समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्‍मान, जिला गुर्जर समाज का नववर्ष मिलन एवं प्रतिभा सम्‍मान समारोह सम्‍पन्‍न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला गुर्जर समाज द्वारा टाउन हॉल नीमच में शनिवार को प्रदेश के किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास मंत्री ऐदल सिह कंषाना, सांसद सुधीर गुप्‍ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, गुर्जर महासभा के देवेंद्र पटेल, म.प्र.देवनारायण बोर्ड के अध्‍यक्ष रघुवीर सिह, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिह परिहार, अनिरूद्ध मारूके आतिथ्‍य में जिला स्‍तरीय नववर्ष मिलन समारोह एवं प्रतिभा सम्‍मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में न.पा.अध्‍यक्ष रमादेवी गुर्जर मंदसौर, सुगनादेवी गुर्जर रतनगढ़, पूर्व नीमच मंडी अध्‍यक्ष उमरावसिह गुर्जर, पूर्व जनपद अध्‍यक्ष जगदीश गुर्जर, पूर्व जनपद अध्‍यक्ष मनासा रतनलाल गुर्जर, गुर्जर समाज के जिला अध्‍यक्ष चम्‍पालाल गुर्जर एवं ओबीसी महासभा उज्‍जैन संभाग के अध्‍यक्ष देवा गुर्जर सहित समाज के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्‍या में गुर्जर समाज का जनसमुदाय एवं छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रारंभ में मंत्री कंषाना ने अतिथियों के साथ भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देवा गुर्जर, चम्‍पालाल गुर्जर, उमराव सिह गुर्जर, महेन्‍द्र गुर्जर मनोहर लाल गुर्जर, मदन गुर्जर, श्‍याम गुर्जर एवं गुर्जर समाज के प्रबुद्धजनों ने पुष्‍पहार पहना कर मंत्री कंषाना व अतिथियों का स्‍वागत किया और साफा बांधकर सम्‍मानित किया तथा अतिथियों को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए गए।

इस अवसर पर मंत्री कंषाना, म.प्र.देवनारायण बोर्ड के अध्‍यक्ष रघुवीर सिह, सांसद सुधीर गुप्‍ता एवं राज्‍य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने अपने उदबोधन में प्रतिभा सम्‍मान समारोह को समाज की अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा, कि ऐसे आयोजनों से समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सभी ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई भी दी।

कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने गुर्जर समाजजनों का आव्‍हान किया कि वे सामाजिक कुरितियों का त्‍याग कर अपने समाज को आगे बढ़ाए।उन्‍होने कहा, कि शिक्षा ही विकास की महत्‍वपूर्ण कडी है। समाज शिक्षित होगा, तो विकास अवश्‍य होगा।  विधायक दिलीपसिह परिहार ने पन्‍ना धाय की प्रतिमा स्‍थापना व चौराहे के विकास के लिए विधायक निधि से दो लाख रूपये और समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए प्रति वर्ष पांच-पांच लाख रूपये गुर्जर समाज को विधायक निधि से प्रदान करने की बात कही।

विधायक अनिरूद्ध मारू ने भी गुर्जर समाज को, साहसी एवं मेहनती बताते हुए कहा, कि समाज में कुरूतियों को दूर करना चाहिये। उन्‍होने सामाजिक कुरूतियों का त्‍याग करने की शुरूआत, सभी को स्‍वयं से करने का आव्‍हान किया। कार्यक्रम को देवेन्‍द्र पटेल, जिला अध्‍यक्ष चम्‍पालाल गुर्जर, देवा गुर्जर, रमादेवी गुर्जर, बंशीलाल गुर्जर मनासा, उमराव सिह गुर्जर आदि ने भी सम्‍बोधित किया। गुर्जर समाज की छात्रा जया गुर्जर, सेमली चंद्रावत, नेहा गुर्जर झालरी ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए समाज के युवाओं की शिक्षा पर बल दिया और समाज के विद्यार्थियों के लिए जिला मुख्‍यालय पर छात्रावास निर्माण की आवश्‍यकता भी बताई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE