BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 5:48 pm
BIG NEWS : कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार ने उठाया गंभीर मुद्दा, बोले विधायक की बातें बड़ी-बड़ी, पर जावद में डायलिसिस मशीन तक नहीं, क्षेत्र के किडनी रोगियों को लगाना पड़ रही है नीमच की दौड़, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। जावद विधानसभा क्षेत्रफल के मान से जिले की सबसे बड़ी विधानसभा है। जहां से विधायक के रूप में पिछले 20 सालों से ओमप्रकाश सखलेचा निर्वाचित हो रहे हैं, जो जावद से जापान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन विडम्बना यह है कि विधायक जावद सिविल हॉस्पिटल में एक डायलिसिस मशीन तक नहीं लगवा पाए, जिसके कारण जावद क्षेत्र के किडनी रोगियों को डायलिसिस कराने जिला मुख्यालय नीमच की दौड़ लगाना पड़ती है।


यह मुद्दा जावद क्षेत्र के कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने उठाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नीमच विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नीमच जिला मुख्यालय सिविल हॉस्पिटल में करीब 8 डायलिसिस मशीनें लगी हुई है। इसके अलावा नीमच के दो निजी हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा है। साथ मनासा विधानसभा क्षेत्र में उपखंड मुख्यालय मनासा के नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल भवन में डायलिसिस मशीनें लगाई गई है। ताकि क्षेत्र के किडनी रोगियों को डायलिसिस कराने के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े और मनासा में डायलिसिस सुविधा उपलब्ध हो जाए।


कांग्रेस नेता पाटीदार ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में  जावद विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है, जबकि प्रदेश में जावद का नेतृत्व करने वाले विधायक सखलेचा जावद विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जावद सिविल हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीन तो दूर चिकित्सकों तक का अभाव है। ऐसे में जावद क्षेत्र के रोगियों को उपचार के लिए नीमच जाने को मजबूर होना पड़ता है। यही स्थिति डायलिसिस को लेकर भी जावद में डायलिसिस सुविधा नहीं होने के कारण रोगी नीमच की दौड़ लगाते हैं। पाटीदार ने कहा कि सबसे अधिक दिक्कत सिंगोली और रतनगढ़ क्षेत्र के लोगों को होती है, उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण राजस्थान के चित्तौड़गढ़ व कोटा जाना पड़ता है।


जनता का स्वास्थ्य रिकार्ड तैयार करना भी जुमले से कम नहीं-
पूर्व जनपद अध्यक्ष पाटीदार ने बताया कि विधायक सखलेचा काम कम और जुमलेबाजी ज्यादा करते हैं, जिसका बड़ा उदाहरण जावद विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य रिकार्ड तैयार करना है। विधायक सखलेचा कई बार राजनीति व सामाजिक मंच से कह चुके हैं कि वे दिल्ली की कंपनी से जावद क्षेत्र की जनता का स्वास्थ्य रिकार्ड तैयार करवा रहे हैं। उन्होंने कई बार आंकड़े भी बताए कि इतने लोगों की स्वास्थ्य जांच हो चुकी है और उनका रिकार्ड तैयार हो गया है, लेकिन सवाल यह है कि रिकार्ड तैयार करने वाली कंपनी दिल्ली की और जांच करने वाले सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी और जांच के बाद कितने लोगों को लाभ मिला, इसका कोई उल्लेख नहीं। पाटीदार ने कहा कि स्वास्थ्य जांच के नाम पर सरकारी रूपयों का दुरूपयोग किया जा रहा है। यही पैसा जावद के सिविल हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीनें लगाने में लगाया जाता, तो जावद क्षेत्र के किडनी रोगियों को परेशान नहीं होना पड़ता। पाटीदार ने आरोप लगाए कि जावद से जापान की बातें करने वाले सखलेचा का 20 वर्ष से ज्यादा का विधायक कार्यकाल स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर शून्य साबित हो रहा है। यही स्थिति जावद क्षेत्र में अन्य विभागों की भी है।  विधायक ने तो जनता के साथ सिर्फ जुमलेबाजी की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE