BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 5:53 pm
KHABAR : देश की आजादी के 78 वर्ष पश्चात गुर्जरों को जो सम्मान भाजपा ने दिया वह कांग्रेस में कभी नहीं मिला- कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना, समारोह में उमड़ी समाजजनों की भीड़, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश की आजादी के 78 वर्ष पश्चात गुर्जरों को जो सम्मान भाजपा ने दिया वह कांग्रेस में कभी नहीं मिला। गुर्जर समाज भाजपा का साथ दे। यह बात नीमच के टाउन हॉल में गुर्जर समाज द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना ने अपने उद्बोधन में कही। 
मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। गुर्जर समाज द्वारा आयोजित समारोह में आज छात्रावास की जो मांग की गई है, उसे हम सब जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचाएंगे। साथ ही जल्द ही पन्नाधाय की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज ने राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। युवाओं ने समाज और राष्ट्र के लिए लड़ते-लड़ते प्राणों की आहूति दी है। 
इस अवसर पर सुधीर गुप्ता ने पन्नाध्याय की प्रतिमा के लिए 5 लाख रुपए की राशि और छात्रावास के भवन निर्माण के लिए 10 लाख की राशि सांसद निधि से देने की घोषणा की। गुर्जर समाज के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने अपने उद्बोधंस में सरकार से बांधों के समीप गोवंश के लिए जमीन आरक्षित करने की मांग की। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने जीरन में माता पन्नाधाय के नाम पर चौराहा करने की बात कही। 
कार्यक्रम को देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रघुवीर पटेल विधायक ओम प्रकाश सकलेचा और माधव मारू और मंचासीन अतिथियों ने भी संबोधित किया। सम्मान समारोह में गुर्जर समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान देवनारायण के चित्र पर माल्यार्पण और प्रज्जवलन के साथ किया गया। संचालन वीरेंद्र गुर्जर और अरविंद गुर्जर ने किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE