देवास। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं चिन्हित सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में ग्राम बिलावली, रामपुरा पटपड़ी, अंबापानी तथा उपड़ी सहित अन्य ग्रामों में शिविर का आयोजन हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया गया। इसी प्रकार नगर परिषदों में भी मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर आयोजित किए गए।