BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 6:42 pm
KHABAR : खुशियों की दास्तां- किसान काशीराम उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ लेकर प्याज भंडार गृह का करवाया निर्माण, योजना का लाभ मिलने पर पीएम मोदी व सीएम यादव को दिया धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की मंशा है कि कृषि का लाभ का धंधा बने। इसके लिए शासन द्वारा किसान हितैषी कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पाकर कृषक बड़ी संख्या में फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, वहीं अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। किसानों की अच्छी आय होने से कृषक आर्थिक तौर पर भी सुदृढ़ हो रहे हैं। इन्हीं किसानों में विकासखण्ड बागली के ग्राम नयापुरा के किसान काशीराम पिता देवीचंद पाटीदार है, जिन्होंने उद्यानिकी विभाग की महत्ती योजना का लाभ लिया है।

कृषक काशीराम पाटीदार ने बताया कि वे प्याज की फसल का उत्पादन करते थे लेकिन भंडारण व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें तुरंत बेचना पड़ता था, जिससे फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। इसी बीच उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की जानकारी दी। उन्होंने उद्यानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर अपने खेत पर राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 3.50 लाख रुपए की लागत से 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का निर्माण कराया। इस वर्ष उन्होंने उत्पादित प्याज फसल लगभग 300 कट्टे को 4 से 5 माह तक भण्डारित कर रखा तथा बाजार में प्याज फसल का उचित भाव आने पर विक्रय किया जिससे उन्हें दोगुनी आय प्राप्त हुई। प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए उन्हें योजना अनुसार 1.75 लाख रुपए अनुदान सहायता भी प्राप्त हुई है। आज उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। वे शासन की किसान हितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE