BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 6:48 pm
KHABAR : विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने के लिए जनसंवाद वर्कशॉप का आयोजन, विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित करने के उद्देश्य से प्राप्त किए लिखित सुझाव, पढ़े खबर

Share On:-

झाबुआ।  मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से प्रदेश सर्वांगिण एवं समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर हो सके। इसके लिए प्रदेश एवं जिले के आम नागरिको से सुझाव प्राप्त करते हुए उनके ठोस एवं व्यावहारिक विचारों को विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया जाकर एक क्रियान्वयन योग्य रोडमैप तैयार किया जा सके।

कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने के लिए जनसंवाद वर्कशॉप का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उक्त वर्कशॉप में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु नागरिकों की आकांक्षाओं, विचारों और प्राथमिकताओं को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित करने के उद्देश्य से लिखित सुझावों को प्राप्त किया गया। संकलित फीडबैक के आधार पर विज़न डॉक्यूमेंट बनाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। वर्कशॉप के दौरान जन प्रतिनिधिगण, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर रीतिका पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, एवं अन्य अधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE