मनासा। नगर के समस्त रामपुरा रोड फीडर के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि मनासा नगर में कल दिनांक 05 जनवरी 2025 को नवीन ट्रांसफार्मर लगाने का कार्यक्रम रखा गया है तो कल रविवार को दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक मनासा -2 रामपुरा फीडर का विद्युत प्रदाय पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मनासा शहर के सहायक यंत्री ने बताया कि रामनगर, धनोतिया कॉलोनी, रामपुरा रोड, अक्षत नगर, काछी मोहल्ला, हरिजन बस्ती मुगड कॉलोनी, भाटखेड़ी नाका, कंचन कॉलोनी, कवि नगर, खड़ा शेर गली, नाई गली, पुरबिया मोहल्ला, सदर बाजार, प्रेम विहार, आनंद विहार, किशोर कॉलोनी, उषागंज, न्यू उषागंज, पुलिस कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, धोबी मोहल्ला, सिपाही मोहल्ला, मुक्तिधाम मार्ग मुख्य रूप से प्रभावित रहेंगे। अतः अपने समस्त अनिवार्य कार्य प्रातः 02 बजे के पूर्व संपादित कर लेंवे।