BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 7:36 pm
NEWS : प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी ऑडिटोरियम में हुआ जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन, प्रतिभाओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा चित्तौडगढ प्रमोद कुमार दशोरा ने बताया कि जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा महोत्सव शुक्रवार को प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। यह आयोजन युवाओं को अवसर प्रदान करने की दृष्टि से युवा महोत्सव के रूप में किया गया। सर्व प्रथम यह आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर चयनित कलाकारों को जिला स्तर पर आमंत्रित किया गया। 

प्रतियोगिताओ में विषयगत, कपडा, सोलो फौक डान्स, सोलो सॉन्ग, ग्रुप डान्स, लोक नृत्य, लोक गायन, पेन्टिंग, कहानी लेखन, कविता, भाषण, मोबाइल फोटोग्राफी, रील ग्राफिक्स एवं विज्ञान प्रदशनी आदि का आयोजन किया गया। इसके अतिक्ति मांडने आदि में भी संभागियों ने बढचढ कर भाग लिया।

आयोजन मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्र भान सिंह आक्या, विशिष्ट अतिथि भरत जी पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद, अनित ईनाणी पार्षद चित्तौडगढ आदि की उपस्थिति में शुभारम्भ किया गया। सर्व प्रथम सरस्वती पूजन किया तथा इसी के साथ ईश वंदना की गई। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहें प्रमोद कुमार दशोरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा ने स्वागत उद्बोधन दिया। विधायक आक्या ने युवा महोत्सव कार्यक्रम में भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की आज के परीपेक्ष में इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को अवसर दिया जाना अति आवश्यक है। इसे युवाओं को केवल अवसर ही नही अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के मौके भी मिलते है। उपस्थित सभी संभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कौशल का प्रदर्शन करें।

कार्यक्रम में मध्य में आलोक रंजन जिला कलक्टर चित्तौडगढ़ ने अवलोकन किया तथा उपस्थित संभागियों की उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में दौरान उपखण्ड अधिकारी वीनू देवल उपस्थित रहें। इस अवसर पर कल्पना शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक,  एडीओ प्रारम्भिक शिक्षा, प्रभारी , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,  आदि उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE