शाजापुर। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग शुजालपुर के मार्गदर्शन में अवैध सट्टे पर अंकुश लगाये जाने हेतु थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी द्वारा एक टीम गठित की गई, जिनके द्वारा दिनांक 04.01.2025 को एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुये पकड़ा। नाम पता पूछते पर अपना नाम साहिल खां उर्फ गोलू पिता कलीम खां उम्र 32 वर्ष निवासी कृष्णानगर कालोनी शुजालपुर मंडी का बताया गया। पकड़े गये आरोपी से कुल 310/- रूपये नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये। आरोपी के विरूध्द धारा 4 (क) सट्टा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अंकित मुकाती की सराहनीय भूमिका रही।