शाजापुर। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग शुजालपुर द्वारा गंभीर अपराध को आरोपीयो को तत्काल गिरफ्तार हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
प्रकरण सदर में दिनांक 18.06.2024 को मर्ग जांच पर थाना शुजालपुर मंडी पर अपराध क्रमांक 254 / 2024 धारा 306 भादवि का आरोपी अम्बाराम सुर्यवंशी निवासी ग्राम अमलाय पत्थर की के विरुद्ध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना पर आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसकी गिरफ्तार हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 03.01.2025 को मुखबीर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की आरोपी अम्बाराम सुर्यवंशी पिता बद्रीलाल सुर्यवंशी उम्र 32 साल निवासी ग्राम अमलाय पत्थर की का अपने गांव घुम रहा है, तो तत्काल उनि अंकित मुकाती के नेतृत्व में हमराह फोर्स के रवाना किया गया। ग्राम अमलाय पत्थर की से आरोपी को घेरा बन्दी कर पकडकर नाम पता पूछते उसने अपना नाम अम्बाराम सुर्यवंशी पिता बद्रीलाल सुर्यवंशी उम्र 32 साल निवासी ग्राम अमलाय पत्थर की का होना बताया जो थाना हाजा के अप. क्र. 254/2024 का आरोपी होने से अभिरक्षा में लिया जाकर गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में उनि अंकित मुकाती की सराहनीय भूमिका रही।